अपराधहरिद्वार

“धर्मनगरी में नशे के धंधेबाजों पर पुलिस का हंटर.! 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार..

मायापुर में पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम का एक्शन, SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; धर्मनगरी में नशे के धंधे पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शहर कोतवाली पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने एक युवक को 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में खलबली मची हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की टीमें संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं।इसी क्रम में शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मायापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिद्ध आश्रम गली के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। उसकी संदिग्ध हरकतों को भांपते हुए पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।तलाशी लेने पर युवक के हाथ में पकड़ी पन्नी से BUPRENORPHINE INJECTION IP के 18 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल इंजेक्शनों को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान निशांत गिरी पुत्र शत्रुघन गिरी, निवासी गुसाईं गली, भीमगोड़ा, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल, कांस्टेबल आनंद तोमर, हेड कांस्टेबल रियाज अली (ANTF हरिद्वार) व कांस्टेबल त्रिभुवन यादव (ANTF हरिद्वार) शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!