अपराधहरिद्वार

“होटलों की आड़ में चल रहे गंदे खेल पर पुलिस का हंटर.! युवराज होटल में छापेमारी, महिला समेत तीन आरोपी दबोचे..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर AHTU और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मौके से दो पीड़ित महिलाएं सकुशल बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; धर्मनगरी में होटलों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया। सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कथित रूप से देह व्यापार में संलिप्त एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया है। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसएसपी ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला व थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर जांच और कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला अभियुक्ता रूबी और दो पुरुष अभियुक्तों दीपक पाल व सुमित सैनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला रूबी (32 वर्ष) पुत्री सुंदर लाल निवासी समसपुर नसीब, थाना रायपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार है। वहीं, दीपक पाल (32 वर्ष) पुत्र रामपाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद, थाना सिडकुल और सुमित सैनी (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखपाल निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना कलियर, हरिद्वार को भी गिरफ्तार किया गया है।मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में ये रहे शामिल….
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल और महिला कांस्टेबल शशिबाला शामिल रहे। वहीं सिडकुल पुलिस टीम से उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल मनीष ने कार्रवाई में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!