अपराधहरिद्वार

“रिश्तों को किया शर्मसार.! 16 साल की बेटी से अश्लील हरकतें करने का आरोपी पिता हिरासत में..

मां की शिकायत पर हरकत में आई बहादराबाद पुलिस, मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही पति पर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील व आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति पिछले करीब एक साल से इस तरह की हरकतें कर रहा था। विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं तो महिला ने पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी और मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर को एक महिला ने कोतवाली बहादराबाद पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील व आपत्तिजनक हरकतें करता आ रहा है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर वह महिला और उसके बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। आरोपी की हरकतों के चलते नाबालिग बेटी भय और मानसिक पीड़ा में रहने लगी थी।इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके किराये के मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को आरोपी घर पर ही मिल गया। पुलिस ने उसे दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए नियमानुसार हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल अरुण चमोली व कांस्टेबल बलवन्त सिंह शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!