उत्तराखंड

“विजय सिंह बने लक्ष्मणझूला कोतवाल, सूर्यभूषण नेगी को श्रीनगर की जिम्मेदारी, कुलदीप सिंह और विनय कुमार को भी मिली नई जिम्मेदारी..

चार इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले..! पौड़ी पुलिस महकमे में SSP ने किया फेरबदल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के मद्देनजर चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल की ओर से जारी आदेश के तहत चार निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, निरीक्षक कुलदीप सिंह को कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी पद से हटाकर पुलिस कार्यालय पौड़ी में प्रभारी डीसीसीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी को कोतवाली लक्ष्मणझूला से स्थानांतरित कर कोतवाली श्रीनगर का नया प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली लैंसडाउन से हटाकर कोतवाली लक्ष्मणझूला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि निरीक्षक विनय कुमार को साइबर सेल श्रीनगर से स्थानांतरित कर कोतवाली लैंसडाउन की कमान सौंपी गई है।आदेश में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नवीन तैनाती पर तत्काल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!