अपराधउत्तराखंड

“पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर रिजॉर्ट कारोबारी ने की आत्महत्या, हरिद्वार के दो प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा..

मृतक की पत्नी ने लगाये आरोप, दर्ज कराई एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल: गंगा भोगपुर तल्ला स्थित पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा के संचालक नीरज गुप्ता की आत्महत्या के मामले में हरिद्वार के प्रॉपर्टी कारोबारी रवि बजाज और गगन बत्रा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मृतक की पत्नी विनीता गुप्ता की शिकायत पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जमीन की खरीद-फरोख्त और धनराशि के विवाद को आत्महत्या से जोड़ते हुए दोनों कारोबारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।ग्रेटर नोएडा निवासी विनीता गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति नीरज गुप्ता गंगा भोगपुर तल्ला में पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा का संचालन करते थे। शिकायत के अनुसार, जमीन के लेनदेन और रकम को लेकर रवि बजाज, गगन बत्रा व अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस विवाद के चलते नीरज गुप्ता मानसिक रूप से परेशान थे। पत्नी ने दावा किया कि उनके पति आत्महत्या से पहले पांच पत्र छोड़ गए थे।जमीन के विवाद की जांच में जुटी पुलिस……
मामले में हरिद्वार के प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद जमीन के सौदे और धनराशि के लेनदेन से संबंधित पहलू अहम हो गए हैं। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। पांच पत्रों की विषयवस्तु और उनकी प्रामाणिकता की जांच भी मामले की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!