अपराधदेहरादून

“दून में पुलिस का ट्रिपल अटैक, स्नैचर गिरफ्तार, स्मैक तस्कर महिला दबोची..

पटेलनगर में SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद; 4.20 लाख की स्मैक पकड़ी, सत्यापन में 37 मकान मालिकों पर 3.70 लाख का जुर्माना..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; राजधानी में अपराधियों और नशे के धंधेबाजों के खिलाफ दून पुलिस ने एक ही दिन में तीन मोर्चों पर कार्रवाई कर हलचल मचा दी। पटेलनगर क्षेत्र में राह चलती युवती का मोबाइल छीनकर फरार हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर स्नैचर को पुलिस ने दबोच लिया, तो दूसरी ओर लाखों रुपये की स्मैक के साथ एक महिला नशा तस्कर गिरफ्त में आ गई। इतना ही नहीं, बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए चलाए गए अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले 37 भवन स्वामियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के इस ट्रिपल एक्शन में चोरी की बाइक, छीना गया मोबाइल, 14.11 ग्राम स्मैक और 78,800 रुपये नकद बरामद हुए, जबकि सत्यापन में लापरवाही पर 3.70 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया गया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कार्रवाई…….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा किया, स्मैक तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया और बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में तीन मोर्चों पर कार्रवाई…..
कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल, मुखबिर तंत्र और चेकिंग के जरिए कार्रवाई को अंजाम दिया। एक तरफ मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, दूसरी ओर स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में जुटी महिला को पकड़ा गया। साथ ही लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी और मेहूंवाला समेत विभिन्न इलाकों में सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

मोबाइल छीनकर भागा, चोरी की बाइक पर घूम रहा था आरोपी…..
पटेलनगर क्षेत्र के लालपुर चमनपुरी में युवती से मोबाइल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मोनिका निवासी चमनपुरी पटेलनगर ने शिकायत दी थी कि मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी समीर को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर पुत्र अबरार, निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से युवती से छीना गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना से कुछ दिन पहले सहारनपुर से मोटरसाइकिल चोरी कर देहरादून आया था। वह छीने गए मोबाइल को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल राजदीप व कांस्टेबल विश्वास शामिल रहे।

चार लाख से ज्यादा की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार…..
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटेलनगर पुलिस ने 28 वर्षीय आसमीन खातून को 14.11 ग्राम अवैध स्मैक और 78,800 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह जल्द पैसा कमाने के लालच में अपने पति के साथ स्मैक की तस्करी में शामिल हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उसका पति मोहसिन सहारनपुर और अन्य स्थानों से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर लाता था। इसके बाद दोनों कथित तौर पर देहरादून में नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय महिला के पास से मिली नकदी स्मैक बेचकर हासिल की गई थी। मामले में प्रकाश में आए उसके पति मोहसिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक शिखा, कांस्टेबल पंकज रावत व कांस्टेबल संदीप500 से अधिक लोगों का सत्यापन, 37 भवन स्वामियों पर कार्रवाई…..
अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पटेलनगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान भी चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी और मेहूंवाला सहित विभिन्न इलाकों में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों का सत्यापन किया।अभियान के दौरान 500 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आए तथा जमानत पर चल रहे छह अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।सत्यापन के दौरान किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर 37 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, इन पर कुल 3 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्ध रूप से घूम रहे आठ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!