हरिद्वार

“नवरात्रि की आस्था के बीच एनएसएस शिविर का भव्य समापन, छात्राओं में दिखा उत्साह..

मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को रंगों के माध्यम से किया जीवंत, श्रीमहंत डा. रविंद्र पुरी महाराज ने दिया आशीर्वाद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास और मां गंगा की आरती के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्र पुरी महाराज ने छात्राओं का आशीर्वाद देते हुए उत्साहवर्धन किया।
शिविर के समापन अवसर पर छात्राओं ने ‘शुभ नवरात्रि’ थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया रघुवंशी ने प्रथम, सोनाली, वंशिका और नेहा ने द्वितीय तथा खुशी ठाकुर, इशिका और वैभवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्र पुरी महाराज मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और कल्पना चावला जैसी महान हस्तियों से प्रेरणा लेने को कहा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एनएसएस के जिला समन्वयक एस.पी. सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. पुनीता शर्मा, श्रीमती रचना गोस्वामी और विनीत कुमार की सराहना की।समारोह में साधना धाम के अध्यक्ष रमाशंकर कौशिक भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिविर के सफल समापन पर बधाई दी। सात दिनों तक चले इस शिविर में छात्राओं ने सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, जागरूकता और सेवा भाव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!