अपराधहरिद्वार

“50 हजार की गड्डी ने खुलवा दी पोल”—घूस लेते रंगेहाथ धरी गई ‘सुपरवाइजर मैडम’

रुड़की में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, प्रमोशन के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत देहरादून विजिलेंस टीम ने रुड़की में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान बाल विकास अधिकारी कार्यालय, रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया।सतर्कता विभाग के मुताबिक, थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में पंजीकृत मुकदमा संख्या 6/2026 के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि सुपरवाइजर द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन कराने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की गई थी।शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए जाल बिछाया। तय योजना के तहत बुधवार को जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि रिश्वत की यह “करारी गड्डी” ही आरोपी के लिए फंदा बन गई।इस मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के अधिकारी धर्मवीर सिंह का नाम भी सामने आया है। उनकी भूमिका को लेकर सतर्कता टीम जांच में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस छापेमारी के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!