अपराधहरिद्वार

“गोकशी करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 162 अपराधियों पर गैंगस्टर का शिकंजा, 67 होंगे जिला बदर..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर की दो टूक— गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों की अब खैर नहीं, एक-एक गैंग पर टूटेगा कानून का कहर, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गोकशी और पशु क्रूरता के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की पटकथा तैयार हो चुकी है। पुलिस महकमे ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कमर कस ली है जो बार-बार कानून को ठेंगा दिखाते रहे हैं। जिलेभर में चिन्हित गैंगों पर अब ऐसा शिकंजा कसने जा रहा है, जो आने वाले समय में नजीर बनेगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP नवनीत सिंह भुल्लर का बड़ा ऐलान…..
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोकशी व पशु क्रूरता के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और हर हाल में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।57 गैंग के 162 आरोपी रडार पर, गैंगस्टर एक्ट की तैयारी…..
पुलिस द्वारा जुटाए गए डाटा के आधार पर जनपद की 11 कोतवाली और थानों में सक्रिय 57 गैंग के 162 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है।67 पर गुंडा एक्ट, जिला बदर की भी तैयारी…..
इसके अलावा 67 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इन आरोपियों को जिला बदर करने की प्रक्रिया में भी जुटी है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाई जा सके।आदतन अपराधियों की ‘कुंडली’ तैयार…..
हरिद्वार पुलिस ने ऐसे अपराधियों की पूरी कुंडली तैयार कर ली है जो लगातार गोकशी और पशु क्रूरता में संलिप्त पाए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों से इन तत्वों की विस्तृत रिपोर्ट ली गई है।भारी धनराशि से पाबंद होंगे आरोपी…..
पुलिस ने साफ किया है कि आदतन आरोपियों को भारी धनराशि से पाबंद किया जाएगा। यदि कोई आरोपी मुचलका तोड़ता है तो उसकी पाबंद धनराशि जब्त कर ली जाएगी।हरिद्वार पुलिस की सख्त चेतावनी……
पुलिस ने दो टूक कहा है कि गोकशी या पशु क्रूरता जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को अब राहत नहीं मिलेगी। ऐसे तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।आमजन से अपील…..
हरिद्वार पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या गौवंश संरक्षण टीम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!