“हरिद्वार पुलिस में फिर हुआ फेरबदल, कई चौकियों की जिम्मेदारी बदली..
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण करते हुए विभिन्न चौकियों और कोतवाली में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक मोहन कठैत को कोतवाली रुड़की से प्रभारी चौकी लालढांग, कोतवाली श्यामपुर नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र जखमोला को प्रभारी चौकी लालढांग, कोतवाली श्यामपुर से प्रभारी चौकी सोत-बी, कोतवाली रुड़की भेजा गया है।
उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा को प्रभारी चौकी सोत-बी, कोतवाली रुड़की से कोतवाली गंगनहर स्थानांतरित किया गया है। जबकि उपनिरीक्षक ऋषिपाल पटवाल को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर, कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिडकुल तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शैलेन्द्र ममगई को प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिडकुल से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक शेख सद्दाम को पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक बबलू चौहान को कोतवाली सिडकुल से कोतवाली पथरी और उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर को कोतवाली पथरी से कोतवाली रुड़की में नई तैनाती दी गई है।



