Uncategorized

“पटेलनगर में युवक से मारपीट और चेन-नकदी छीनने का आरोप, दो गिरफ्तार..

पुरानी रंजिश में हुई घटना को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शिकायत में 15 से 20 अन्य युवकों के शामिल होने का जिक्र..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; राजधानी देहरादून में पुरानी रंजिश का विवाद इस कदर बढ़ा कि युवक को सरेआम घेरकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आ गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद उसकी चांदी की चेन और 8 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है।एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के क्रम में पटेलनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू की और घटना में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्य गर्ग और प्रज्जवल दीक्षित को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों पर युवक के साथ मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस के मुताबिक, देव ऋषि एनक्लेव, देहरखास, पटेलनगर निवासी अंकज पुत्र लाल सिंह ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 7 अक्टूबर को प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार और 15 से 20 अन्य युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने के साथ चांदी की चेन और 8 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के पीछे पूर्व में हुआ विवाद बताया है।इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…
1:- आदित्य गर्ग (21 वर्ष) पुत्र संजय गर्ग, निवासी शिव मंदिर के निकट, ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर, देहरादून।
2:- प्रज्जवल दीक्षित (19 वर्ष) पुत्र बॉबी दीक्षित, निवासी अनुपम विहार, न्यू पटेलनगर, देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!