हरिद्वार

“नाबालिगा से दरिंदगी पर सियासी बवाल: कांग्रेस बोली—दोषियों को मिले सख्त सजा..

आरोप: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, “भाजपा राज में असुरक्षित बेटियां, “सरकार पूरी तरह फेल: आंनद मेहरा

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: चंपावत में नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। हरिद्वार में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।चंपावत में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है।आनंद मेहरा ने आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष और उसके तीन साथियों का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी किशोरी को मृत समझकर मौके से फरार हो गए थे और विपक्ष के दबाव के बाद ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मेहरा ने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हरिद्वार में एक स्कूल के तीरंदाजी कोच पर लगे दुष्कर्म के आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जो कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चंपावत की घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है और इसमें राजनीतिक पदाधिकारी का नाम आना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सत्ता का संरक्षण मिलने का भय नहीं है। प्रेसवार्ता में विकास चंद्रा, सार्थक ठाकुर और सागर बेनीवाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!