अपराधहरिद्वार

“पेट्रोल डालकर किशोर को जिंदा जलाने का प्रयास.! दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: थाना पथरी क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी में एक 17 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव भारापुर भौरी निवासी रहीस पुत्र सुल्तान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे उसका बेटा मन्नान गांव बोडाहेड़ी में अपने परिचितों से 15 हजार रुपये लेने गया था। आरोप है कि वहां वह अपने गांव के अहसान के साथ शोयब और फैसल के घर पहुंचा। इसी दौरान घर के पास जल रही आग के निकट बैठते समय शोयब पुत्र आजाद और फैसल पुत्र मलीहसन ने कथित तौर पर पहले से रखा पेट्रोल उस पर डाल दिया और उसे आग की ओर धक्का दे दिया। इस घटना में मन्नान बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटे के उपचार में व्यस्त रहने के चलते वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। थाना पथरी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!