हरिद्वार

“प्रेस क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मेदांता के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच..

नियमित जांच से बीमारियों का समय रहते चलता है पता : धर्मेंद्र चौधरी

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पत्रकारों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मयंक सिंह, डॉ. दीपांशु राव व उनकी टीम के सदस्य प्रदीप राय, मोहम्मद असद, आरती, दुलारी, खुशबू, सचिन, पवन और शिवम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।इस दौरान पत्रकारों और उनके परिजनों की रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, फेफड़ों की कार्यक्षमता, ब्रीथोमीटर, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी तथा कार्डियोलॉजी संबंधी जांचें की गईं और विशेषज्ञों द्वारा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने मेदांता के चिकित्सकों और उनकी टीम को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त दिनचर्या में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए, ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया।
स्वास्थ्य शिविर में बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा, कुलभूषण शर्मा, रामचंद्र कन्नौजिया, दीपक नौटियाल, कुशलपाल चौहान, संजीव शर्मा, रजनीकांत शुक्ल, प्रदीप गर्ग, शिवकुमार शर्मा, महेश पारीख, कुणाल दरगन, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, राजकुमार पाल, जहांगीर मलिक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!