हरिद्वार

“फॉरेंसिक साइंस में नई तकनीकों पर शोध कर डॉ. वकार इक़बाल बने पीएच.डी., क्षेत्र का बढ़ाया मान..

गैलगोटियास विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि, आपराधिक जांच में आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों पर किया महत्वपूर्ण शोध..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की: क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक एवं इंजीनियर नवीद इक़बाल के पुत्र मोहम्मद वकार इक़बाल ने गैलगोटियास विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे लंढौरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।डॉ. वकार इक़बाल का शोध विषय “Emerging Dimensions of Forensic Science in Criminal Investigation with Reference to New Technologies” रहा। अपने शोध में उन्होंने आपराधिक अन्वेषण के क्षेत्र में आधुनिक फॉरेंसिक विज्ञान और नई तकनीकों की भूमिका का गहन अध्ययन किया। उनका ओपन डिफेन्स वाइवा 16 जून 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसके बाद उन्हें पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य प्रो. (डॉ.) शिवांगी शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। वहीं, वाइवा परीक्षा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गरिमा तिवारी ने बाह्य परीक्षक के रूप में शोध का मूल्यांकन करते हुए इसकी सराहना की।डॉ. वकार इक़बाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों के सहयोग एवं प्रेरणा को दिया। उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. वकार इक़बाल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि समर्पण, मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!