अपराधहरिद्वार

“स्क्रैप से निकलने वाली चांदी पर डगमगाई कर्मचारियों की नीयत, सिडकुल पुलिस ने तीनों को दबोचकर खोला चोरी का राज..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, चोरी की चांदी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कंपनी के स्क्रैप से निकलने वाली चांदी पर कर्मचारियों की नीयत डोल गई और लाखों की धातु पर हाथ साफ करने की कोशिश आखिरकार भारी पड़ गई। थाना सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमआर ग्रीन कंपनी में हुई चांदी चोरी का पर्दाफाश कर तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी) बरामद की गई है।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 15 जून को ज्वालापुर निवासी ऋषि तिवारी की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी को सौंपी गई।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई, जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई 581.87 ग्राम चांदी बरामद हुई। मौके पर वादी ऋषि तिवारी ने बरामद धातु की पहचान कंपनी की चांदी के रूप में की, जिसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पुत्र सुखवीर निवासी रसूलपुर रिठौली, थाना चोला चौकी जनपद बुलंदशहर (हाल निवासी अशोक वाटिका, हरीनगर कॉलोनी, थाना सिडकुल), रवि चौहान पुत्र मदनपाल चौहान निवासी रोशन नगर, थाना उजझानी जनपद बदायूं (हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर) व कमल कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवासी शहबाजपुर, थाना शिवालाकला जनपद बिजनौर (हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल) शामिल हैं। पुलिस टीम में एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी, कांस्टेबल प्रदीप तथा कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे, जिनके संयुक्त प्रयास से चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!