
पंच👊नामा-ब्यूरो
रुद्रपुर: अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के नेटवर्क पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटी पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, रायफल, जिंदा कारतूस, कूटरचित शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच शुरू कराई गई। एसओजी काशीपुर-रुद्रपुर और कोतवाली कुण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि जनपद के कुछ लोग बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर हथियार रख रहे थे, जिनका इस्तेमाल भविष्य में आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति की ओर से जिलाधिकारी तरनतारण (पंजाब) कार्यालय से पत्राचार कर लाइसेंसों का सत्यापन कराया गया।
जांच में जिलाधिकारी कार्यालय तरनतारण से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सत्यापन के लिए भेजे गए लाइसेंस उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किए गए थे और संबंधित लाइसेंस नंबर अभिलेखों में भी दर्ज नहीं थे। साथ ही लाइसेंसों का नवीनीकरण और हथियार जमा कराने संबंधी कोई रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिला।
जिन पतों के आधार पर लाइसेंस बनवाए गए थे, वहां भी आरोपी निवासरत नहीं पाए गए। प्रकरण में कोतवाली कुण्डा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम पंजाब पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए, जिनके आधार पर आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद को पंजाब के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निवासी दर्शाकर कूटरचित शस्त्र लाइसेंस तैयार कराए थे और इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार खरीदे थे। आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अजय सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम छिनकी, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 31 वर्ष व अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 40 वर्ष के रूप के हुई।
बरामदगी, अभियुक्त अनूप सिंह से……
एक पिस्टल .32 बोर, एक रायफल .315 बोर, एक कूटरचित शस्त्र लाइसेंस, एक मोबाइल फोन
अभियुक्त अजय सिंह से….
एक पिस्टल .32 बोर, आठ जिंदा कारतूस .32 बोर, एक रायफल .315 बोर, आठ जिंदा कारतूस .315 बोर, एक कूटरचित शस्त्र लाइसेंस शामिल है। आरोपी अनूप सिंह का कोतवाली कुण्डा में पुराना आपराधिक इतिहास भी है।
एसएसपी अजय गणपति का संदेश…..
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध हथियार और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम….
उपनिरीक्षक उमेश कुमार, प्रभारी एसओजी ऊधमसिंहनगर।
उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, प्रभारी एसओजी काशीपुर।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा (विवेचक), कोतवाली आईटीआई।
उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, एसओजी रुद्रपुर।
हेड कांस्टेबल विनय कुमार, एसओजी काशीपुर।
हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, एसओजी काशीपुर।
कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, एसओजी काशीपुर।
कांस्टेबल इमरान खान, एसओजी काशीपुर।
कांस्टेबल ललित कुमार, एसओजी रुद्रपुर।
कांस्टेबल हरीश गोस्वामी, एसओजी काशीपुर।
कांस्टेबल गिरीश काण्डपाल, एसओजी काशीपुर।
कांस्टेबल महेश मेहता, एसओजी रुद्रपुर।
कांस्टेबल राजेन्द्र कश्यप, एसओजी रुद्रपुर।
कांस्टेबल पंकज बिनवाल, एसओजी रुद्रपुर।
कांस्टेबल दिनेश चन्द्र, एसओजी रुद्रपुर।
कांस्टेबल शुभम सैनी, एसओजी रुद्रपुर।
चालक कांस्टेबल ललित चौधरी, एसओजी काशीपुर।
कांस्टेबल भरत बिष्ट, कोतवाली कुण्डा।
कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश, कोतवाली कुण्डा।



