
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार जनपद में अपने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पिरान कलियर में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष मदनपाल ने मोहम्मद शहजाद अली को बसपा का शहर अध्यक्ष, पिरान कलियर नियुक्त किया, जबकि राकेश कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ उन्हें शहर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मदनपाल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम, जिला उपाध्यक्ष राव अखलाक, विधानसभा प्रभारी पिरान कलियर सतपाल सिंह जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष पिरान कलियर डॉ. संजय, सभासद अमजद अली, संजय, पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार का संकल्प लेते हुए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।



