अपराधहरिद्वार

“वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, सड़क पर हुड़दंग करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महिला-पुरुष समेत 9 को गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; सड़क पर सरेआम हो-हल्ला, गाली-गलौज और मारपीट कर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर हुड़दंग करने वाले महिला-पुरुषों को चिन्हित कर कुल 9 आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया, जिसमें कुछ महिला और पुरुष सड़क पर सरेआम हंगामा और आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों को चिन्हित किया। पुलिस द्वारा आरोपितों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने सभी 9 आरोपितों को हिरासत में लेते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक, सड़क पर हुड़दंग और मारपीट के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद आमजन में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला हो या पुरुष, सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।हिरासत में लिए गए आरोपित….
1:- शिवम पुत्र अनिल, निवासी ग्राम मंगलखेड़ा, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर, हाल पता टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
2:- गौरव गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता, निवासी प्रगति नगर, थाना शहर कोतवाली, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, हाल पता ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।3:- गौतम कश्यप पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम अर्जुन पुरवा, थाना कोतवाली शहर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
4:- शानू पुत्र गौतम, निवासी ग्राम अर्जुन पुरवा, थाना कोतवाली शहर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
5:- एक महिला, निवासी ग्राम एवं थाना नहटौर, जिला बिजनौर, हाल पता रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।6:- शिवा कश्यप पुत्र राजू कश्यप, निवासी ग्राम अर्जुन पुरवा, थाना कोतवाली शहर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल पता रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
7:- ओम गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता, निवासी ग्राम संपूर्णानगर, थाना संपूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल पता ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
8:- सूरज पुत्र राजकुमार, निवासी मोहल्ला मिश्रपुर, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
9:- एक महिला, निवासी ग्राम अखेड़ा, थाना नहटौर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल पता रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।पुलिस टीम…..
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र हरिद्वार तथा कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!