हरिद्वार

“एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 दारोगा इधर से उधर..

हरकी पैड़ी समेत कई महत्वपूर्ण चौकियों के बदले प्रभारी, श्यामपुर, ज्वालापुर और कलियर में भी नई तैनाती..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसएसपी ने कई उप निरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादलों में कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।उप निरीक्षक मनोज रावत को श्यामपुर कोतवाली से रुड़की कोतवाली भेजा गया है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी को श्यामपुर कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर अंशुल अग्रवाल को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल इससे पहले रानीपुर कोतवाली में तैनात थे।इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली को लक्सर कोतवाली भेजा गया है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार को लखनौता चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि लखनौता चौकी प्रभारी अजय लाल को शांतरशाह चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र पाल को कनखल कोतवाली भेजा गया है। मुनव्वर हुसैन को गंगनहर कोतवाली से धनौरी चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को लक्सर की कस्बा बाजार चौकी से ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी और पुष्कर चौहान को कनखल से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। समीप पांडेय को ज्वालापुर रेल चौकी से लक्सर कस्बा बाजार चौकी तथा अमित नौटियाल को कनखल से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है।अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को धनौरी से गंगनहर कोतवाली, युवराज को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से बुग्गावाला और प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय भेजा गया है।पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल से विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग को और मजबूत करने की उम्मीद है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही कई थाना कोतवाली प्रभारी और कई वरिष्ठ उप निरीक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!