हरिद्वार

“ज्वालापुर में करोड़ों की जमीन ठिकाने लगाने की साजिश, एक दर्जाधारी व कई भाजपाई बंदरबांट में शामिल..

हिंदू क्रांति दल अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, जिलाधिकारी जांच कराएं तो बच सकती है धार्मिक सम्पत्ति..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर के पीठ बाजार में नाले के पास बेशकीमती जमीन ठिकाने लगाने की साजिश चर्चाओं में है। ऐसा बताया गया है कि कुछ स्थानीय भाजपाई इस जमीन की बंदरबाट करने की तैयारी में हैं। एक दर्जाधारी भी प्लानिंग में शामिल है।हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने धार्मिक संपत्ति को बचाने के लिए इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी से जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। दरअसल, इस जमीन पर पीढ़ियों से होलिका दहन होता आ रहा है, पिछले कई वर्षों से भूमाफिया और सफेदपोश लोगों की गिद्ध दृष्टि बनी हुई है। चरणजीत पाहवा ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसडीएम से दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीठ बाजार में सीएमएल अस्पताल के पास स्थित यह जमीन करीब 80 से 90 वर्ष पुरानी है। उनके अनुसार लंबे समय से यहां होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले पुराने परिवारों से जानकारी लेकर जमीन के इतिहास और उसके इस्तेमाल की वास्तविकता सामने लाई जा सकती है।शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब 60 वर्ष तक उनके परिवार का पान का खोखा भी इसी जमीन के आसपास रहा है। उनके भाई नंदलाल पाहवा उर्फ नंदू यहां खोखा चलाते थे। उस दौर में आसपास कोई अन्य दुकान या खोखा नहीं था। पाहवा का कहना है कि जमीन से सटे मकान की रजिस्ट्री में भी बगल की जमीन का उल्लेख किया गया है। ऐसे में पुराने राजस्व अभिलेख और रजिस्ट्रियों की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। पाहवा ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को अपने नाम कराने और कब्जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पहले भी की जा चुकी है। अब उन्होंने जिलाधिकारी और एसडीएम से दस्तावेजों की गहन जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन पर वर्षों से चली आ रही होलिका दहन की परंपरा को देखते हुए प्रशासन को तत्काल इसकी जांच करनी चाहिए। पाहवा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जमीन को लेकर बड़ा विवाद पैदा हो सकता है और धार्मिक भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!