अपराधहरिद्वार

“ज्वालापुर में नशे के धंधेबाजों पर चला ‘ऑपरेशन प्रहार’ का डंडा, नशीले कैप्सूल-गोलियों के साथ एक गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर, औषधि निरीक्षक के साथ पुलिस ने की कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने नशे के धंधे पर एक और चोट करते हुए नशीले कैप्सूल और टैबलेट की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रुक्मणी गार्डन क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को नशीली दवाएं बेचने के इरादे से पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से 55 नशीले कैप्सूल और 40 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रुक्मणी गार्डन, राजलोक कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरों को नशीली गोलियां बेचने के लिए पहुंचने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने औषधि निरीक्षक हरीश सिंह को भी कार्रवाई से अवगत कराया।प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। इसी दौरान सीफील्ड स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मौ. सैफ अली पुत्र नफीस, निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई।बाजार चौकी प्रभारी पुष्कर चौहान की टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 55 Dicyclomine Hydrochloride/Tramadol Hydrochloride/Acetaminophen कैप्सूल तथा 40 Alprazolam 0.5 mg टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में…
1:- पुष्कर चौहान, प्रभारी चौकी बाजार
2:- कांस्टेबल अंकुर चौधरी
3:- कांस्टेबल दिनेश कुमार
4:- औषधि निरीक्षक हरीश सिंह

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!