अपराधहरिद्वार

“शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस में नौकरी लगी तो सगाई के बावजूद वादे से मुकर गया सिपाही, मुकदमा दर्ज

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; शादी का भरोसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और सगाई के बावजूद शादी से इन्कार करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी करीब तीन साल से शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। करीब डेढ़ साल पहले यूपी पुलिस में नौकरी लगने के बाद उसके तेवर बदल गए। शादी की बात पर वह बहाने बनाने लगा और कुछ दिन पहले सगाई तोड़कर शादी से साफ इन्कार कर दिया।पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव निवासी शिवम शर्मा से मुलाकात हुई थी। युवती का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।युवती ने जब शिवम के साथ अपने संबंधों की जानकारी स्वजन को दी तो दोनों परिवारों की सहमति से करीब ढाई साल पहले उनकी सगाई कर दी गई। आरोपी ने उस समय नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही थी। युवती के मुताबिक, सगाई के बाद भी दोनों के बीच संबंध बने रहे।आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले शिवम की पुलिस में नौकरी लग गई। इसके बाद वह शादी की बात टालने लगा। युवती और उसके स्वजन ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाने लगा। कुछ दिन पहले उसने शादी से इन्कार करते हुए सगाई भी तोड़ दी। स्वजन ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद युवती ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवम शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तैनाती बरेली के एक थाने में बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!