अपराधहरिद्वार

“दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप से मचा हड़कंप, शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस; मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पथरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डिजिटल साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची टीम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पथरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश निवासी युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी। लगातार दबिशों के बीच मुखबिर की सूचना ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया और उसे गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में ले लिया गया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई तेज की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े संभावित साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।एसपी देहात अभय सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद मुखबिर की सूचना पर मुकदमे के मुख्य आरोपी शाहरुख को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया 25 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरी में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने लगातार प्रयास किए और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर मार्ग पर दबोच लिया, गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी जुटा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के पहचान शाहरुख पुत्र निसार, निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई हैं। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल जयपाल सिंह व जयपाल चौहान शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!