अपराधहरिद्वार

“देहरादून में किया महिला के अपहरण का प्रयास, हरिद्वार में लूटी बाइक और मोबाइल, दो आरोपित गिरफ्तार..

आरोपियों को शिद्दत से ढूंढ रही थी देहरादून की पुलिस, हरिद्वार पुलिस को मिली कामयाबी, कार भी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; देहरादून में महिला के अपहरण के प्रयास के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिद्वार पहुंचे युवकों ने यहां तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। सिडकुल पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपितों तक पहुंच बनाई।एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि रानी रो नदी के पास चार युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई।सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए नवोदय स्कूल के सामने लगने वाले पीठ मैदान के पास से दीपक और आकाश उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि 23 सितंबर को रायपुर देहरादून में महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी के डर से आरोपित हरिद्वार आ गए थे।एसपी सिटी ने बताया कि 24 सितंबर को दीपक समेत चार युवक पेंटागन मॉल के पीछे नदी के पास शराब पी रहे थे। पैसों की कमी होने पर उन्होंने नदी किनारे कार खड़ी की और कच्चे रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को तमंचे के बल पर रोककर पल्सर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, पर्स और एक हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों ने बताया कि उनके दो साथी लूटी गई बाइक और मोबाइल बेचने के लिए गए हैं। दोनों अभी वापस नहीं लौटे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।गिरफ्तार आरोपितों में दीपक पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम खागा, थाना खागा, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर और आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!