हरिद्वार

“जिले पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, 17 रिक्त पदों पर 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को मतदान..

हरिद्वार के पांच विकासखंडों में होंगे चुनाव, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, नारसन और लक्सर विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के कुल 17 रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। मतदान 12 अक्टूबर को और मतगणना 14 अक्टूबर को होगी।राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया है। रिक्त पद विभिन्न कारणों से खाली हुए हैं, जिनमें मृत्यु, त्यागपत्र, नामांकन न होना और न्यायालय के आदेश आदि शामिल हैं। उपचुनाव में 14 सदस्य ग्राम पंचायत और तीन ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। पांच अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।12 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। विकासखंडवार रिक्त पदों में बहादराबाद में ग्राम पंचायत सदस्य के दो, रुड़की में एक, भगवानपुर में पांच सदस्य और एक ग्राम प्रधान, नारसन में तीन सदस्य तथा लक्सर में तीन सदस्य और दो ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं भी समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएंगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!