“नरेंद्र रावत झबरेड़ा थानाध्यक्ष, अनुज सिंह की कनखल वापसी, नितिन चौहान एसएसआई बहादराबाद..
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने एक इंस्पेक्टर और आठ दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, चार एसएसआई भी शामिल..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने रविवार रात जिले की पुलिसिंग में फेरबदल करते हुए एक इंस्पेक्टर और आठ उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। तबादला सूची में चार वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) भी शामिल हैं। फेरबदल के तहत झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है, जबकि जगजीतपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र रावत को झबरेड़ा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
झबरेड़ा में तैनात एसएसआई रमेश सैनी को एसएसआई कलियर और कनखल कोतवाली में तैनात एसएसआई मनोज गैरोला को एसएसआई झबरेड़ा बनाकर भेजा गया है। वहीं, कुछ दिन पहले तक कनखल कोतवाली में एसएसआई रहे अनुज सिंह की इसी पद पर दोबारा वापसी हुई है।
कलियर कोतवाली से एसएसआई नितिन चौहान को एसएसआई बहादराबाद का दायित्व मिला है। बहादराबाद में तैनात अशोक सिरस्वाल को रानीपुर की गैस प्लांट चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि चरण सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। कनखल कोतवाली में तैनात नवल किशोर गुप्ता को जगजीतपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



