अपराधहरिद्वार

“पीरपुरा में खनन-क्रशर से जुड़े लोगों की गुंडई! घर के बाहर की फायरिंग, गांव में दहशत..

देर रात गाड़ी से पहुंचे युवकों ने चलाई गोली, पुरानी रंजिश से जुड़े तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
मंगलौर (हरिद्वार)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव में देर रात घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग खनन और क्रशर कारोबार से जुड़े हैं। एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे कुछ लोगों में से एक युवक ने नीचे उतरकर बंदूक से फायरिंग कर दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खुलेआम गोली चलाने की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। शुरुआती तौर पर वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि देर रात एक गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग मौके पर पहुंचते हैं। इसके बाद एक युवक गाड़ी से नीचे उतरता है और हाथ में मौजूद बंदूक से फायरिंग करता है। वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।खनन-क्रशर कारोबार से जुड़े होने की चर्चा, पुलिस तलाश में जुटी……
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग क्रेशर और खनन कारोबार से जुड़े हैं। हालांकि, आरोपितों की पहचान और उनके कारोबार से संबंध की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसमें कौन-कौन शामिल था।पहले भी हो चुके हैं खूनी संघर्ष……
पीरपुरा गांव में इससे पहले भी खूनी संघर्ष की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में घर के बाहर फायरिंग की ताजा वारदात ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम गोली चलाए जाने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है कि आरोपितों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार किया जाता है और वारदात के पीछे की असल वजह का खुलासा कब होता है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!