अपराधउत्तराखंड

“फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था ‘सफेद जहर’ का खेल, 45 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर दबोचा..

एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, ANTF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से खुला नशे का नेटवर्क..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुद्रपुर: उत्तराखंड को “भयमुक्त और नशामुक्त” बनाने के संकल्प के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 45 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को दबोच लिया। फैक्ट्री में काम करने की आड़ में वह लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चला रहा था, जिसे पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए बेनकाब कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई अंजाम दी गई। पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी एवं क्षेत्राधिकारी प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण में ANTF और ट्रांजिट कैंप पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 अप्रैल 2026 की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया।प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप मोहन चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अटरिया-सिडकुल रोड पर सिडकुल ढाल के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटरसाइकिल (होंडा शाइन) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी को रात 11:05 बजे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (36 वर्ष) पुत्र भीकम लाल मौर्या, निवासी ग्राम कैमुआ (बरेली) हाल निवासी ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में वर्ष 2014 में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी आशु ठाकुर निवासी फुलसुंगी, रुद्रपुर से स्मैक लाकर इलाके में सप्लाई करता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ट्रांजिट कैंप में FIR दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग मिल सके।पुलिस टीम में शामिल रहे…
मोहन चन्द्र पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक), निरीक्षक राजेश पाण्डेय (प्रभारी ANTF), उपनिरीक्षक मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पाण्डेय, कांस्टेबल विनोद खत्री एवं कांस्टेबल संजय भट्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!