अपराधहरिद्वार

“अदालत में सजा सुनने के बाद, बाहर निकलते ही फरार हुआ दोषी! पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप..

कलियर क्षेत्र के नीरज पर चेक बाउंस का था मुकदमा, पेशी पर पहुँचा था अदालत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: अदालत में सजा सुनते ही चेक बाउंस का दोषी अभियुक्त पुलिस और कोर्ट कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत परिसर से अभियुक्त के भाग निकलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तलाश शुरू हुई, लेकिन देर रात तक अभियुक्त का कोई सुराग नहीं लग सका।कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज के खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज था। शुक्रवार को वह रुड़की के रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी पर पहुंचा। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दो साल की सजा सुनाई। सजा के बाद कोर्ट मोहर्रिर अभियुक्त को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आया, इसी दौरान मौका पाकर नीरज कोर्ट परिसर से फरार हो गया।अचानक अभियुक्त के गायब होने से कोर्ट मोहर्रिर के हाथ-पांव फूल गए। शोर मचाकर पीछा भी किया गया, लेकिन अभियुक्त भीड़ का फायदा उठाकर निकल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने पुलिस टीम के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की कई टीमें अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!