हरिद्वार

“गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा, VVIP ड्यूटी में तैनात फोर्स को मिला स्पष्ट संदेश — “जीरो टॉलरेंस, जीरो लापरवाही”..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार जनपद भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में V.V.I.P. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में डीजी अभिनव कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन व आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा स्वयं हरिद्वार पहुंचे और ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तीन स्थानों पर VVIP कार्यक्रम, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी….
पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जनपद हरिद्वार में तीन अलग-अलग स्थानों पर VVIP कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम स्थलों, आवागमन मार्गों और प्रवास स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, अभिसूचना इकाई, ATS, जल पुलिस, PAC, NDRF व SDRF को एक्टिव मोड पर रखा गया है। साथ ही प्रभावी यातायात प्लान जारी कर दिया गया है।डीजी अभिसूचना का सख्त संदेश….
उत्तराखंड डीजी अभिनव कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संपन्न कराया जाना है। किसी भी प्रकार की सूचना, संदेह या गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्दी में तैनात प्रत्येक कर्मी का व्यवहार, टर्नआउट और सतर्कता सर्वोच्च स्तर की होनी चाहिए, क्योंकि समाज की अपेक्षाएं पुलिस से जुड़ी होती हैं।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल बोले— सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार….
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों का निरीक्षण करें और फोर्स की शंकाओं का मौके पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि यह ड्यूटी केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि पुलिस की प्रतिष्ठा से जुड़ा दायित्व है, जिसमें किसी भी स्तर की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।प्रशासनिक समन्वय पर जोर….
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी समस्या की स्थिति में लिंक अधिकारी को तुरंत सूचित करने पर जोर दिया गया।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दो टूक कहा— बिना पास नो एंट्री….
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने पूर्व अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिना पास और बिना चेकिंग किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने ड्यूटी के दौरान नशा, अनुशासनहीनता या प्रोटोकॉल उल्लंघन को गंभीर अपराध बताते हुए सख्त चेतावनी दी। साथ ही फोर्स के भोजन व ठहराव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।यातायात और मूवमेंट पर विशेष फोकस…..
VVIP मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए। फ्लीट मूवमेंट के समय आपसी कोऑर्डिनेशन और पंक्चुअलिटी पर जोर दिया गया।ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश….
केवल ड्यूटी पॉइंट ही नहीं, आसपास की गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखें, पहचान पत्र साथ रखें, अनावश्यक मोबाइल उपयोग वर्जित, कार्यक्रम समाप्ति आदेश तक ड्यूटी पॉइंट न छोड़ें, संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना दें, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जनता की ओर ध्यान रखें, न कि वीआईपी की ओर।VVIP सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बल (संक्षेप में)…..
पुलिस अधीक्षक – 09
अपर पुलिस अधीक्षक – 08
पुलिस उपाधीक्षक – 13
निरीक्षक/उपनिरीक्षक – बड़ी संख्या में
कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल – 500+
PAC – 04 कंपनी
ATS – 02 टीम
जल पुलिस – 02 टीम (राफ्ट सहित)
BDS, NDRF, SDRF, अग्निशमन बल, क्रेन व अन्य विशेष इकाइयां तैनातगृह मंत्री के दौरे के मद्देनज़र हरिद्वार में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू….
गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था पतंजली योगपीठ (फेज-1 व 2), गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, बैरागी कैंप, शताब्दी समारोह स्थल व गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड को ध्यान में रखकर बनाई गई है।यातायात डायवर्जन….
(दिनांक 21.01.2026 को सायं 3:00 बजे से व 22.01.2026 को प्रातः 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक)
दिल्ली → हरिद्वार
नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर मार्ग से भेजा जाएगा।
नजीबाबाद → देहरादून (हरिद्वार होते हुए)
हल्के वाहन चीला मार्ग से जाएंगे।
दिल्ली → देहरादून
यातायात रुड़की–मोहंड मार्ग से संचालित रहेगा।
ऋषिकेश → दिल्ली
नेपाली तिराहा से देहरादून–मोहंड मार्ग अपनाया जाएगा।
सहारनपुर/भगवानपुर/धनौरी → हरिद्वार
बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर–मध्य मार्ग से प्रवेश मिलेगा।
हरिद्वार → नजीबाबाद/बिजनौर
सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग निर्धारित किया गया है।🚫 भारी वाहनों की नो-एंट्री….
20, 21 व 22 जनवरी 2026
प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहन जनपद सीमा पर ही रोके जाएंगे। भारी वाहनों के लिए प्रमुख नो-एंट्री प्वाइंट्स जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट, कोर कॉलेज, रुड़की, देहरादून जनपद से समन्वय कर लाल टप्पड़ / नेपाली तिराहा पर रोक..
जनहित में अपील: आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं ट्रैफिक पुलिस का सहयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!