हरिद्वार

“स्वच्छता पखवाड़े का समापन, स्वच्छ परिवेश का संकल्प लेकर आगे बढ़े बड़ेथी मॉडल स्कूल के नौनिहाल..

विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, छात्र-छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
बड़ेथी; स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी में विभिन्न स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। पखवाड़े के दौरान विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, हाथ धोने की गतिविधि, व्यक्तिगत स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण व मृदा संरक्षण आदि विषयों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जनसमुदाय व आसपास के स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों को भी स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर और विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के बाद सभी ने पुनः स्वच्छता शपथ लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने विद्यालय, घर व आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि आम जनमानस को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। यह संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति व्यक्तिगत स्वच्छता और अपने आसपास के परिवेश की स्वच्छता का ध्यान रखे, तो स्वच्छता की यह छोटी-सी पहल धीरे-धीरे पूरे समाज, पर्यावरण और धरती को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।प्रधानाध्यापक संजय कुकसाल ने छात्र-छात्राओं को उनके स्वच्छता प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक अभियान तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक जीवन की आदत बननी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता के इस संकल्प को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक मुरारी लाल राणा, हरीश नौटियाल, गोपाल नेगी, ममता कोठारी व राजीव सिंह पंवार ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय योगदान दिया। इसके साथ ही विद्यालय के SMC सदस्यों, भोजन माताओं और विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका बहनों ममता पंवार व पूजा बडोनी द्वारा भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया।प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, SMC सदस्यों, भोजन माताओं व अन्य सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद/ शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अंत में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समस्त विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर परिवेश के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के साथ हुआ।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!