आईपीएस लॉ कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस..
विधि में होने से ज्यादा विधि का पालन करना जरूरी: विवेक शर्मा..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: आईपीएस लॉ कॉलेज में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को संविधान का जीवन मे क्या महत्व है इसकी जानकारी दी गई। छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज के एमडी विवेक शर्मा ने संविधान दिवस के उपलक्ष में अपनी अनेक बातें रखी व छात्रों को संविधान के हित में कार्य करने को प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने कहा हमारे देश का संविधान बहुत ही महत्वपूर्ण है।

बेड़पुर चौक सोहलपुर रोड़ स्थित आईपीएस लॉ कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कॉलेज के एमडी विवेक शर्मा ने कहा भारत का संविधान अपने आप में एक वृहद दस्तावेज है। जो सभी नागरिकों को विभिन्न प्रकार के मौलिक अधिकार देता है।

उन्होंने कहा कि विधि में होने से ज्यादा विधि का पालन करना जरूरी है। इससे संविधान की मूलभावना विधि का शासन स्थापित हो सके। उन्होंने कहा भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार की सुरक्षा के लिए प्रावधान बनाए गए हैं। नागरिकों की गरिमा व विधि का शासन स्थापित करने के लिए व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि व्यवहारिक जीवन में सामान्य विधि का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज का स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रही।