
पंच👊नामा
रुड़की: हरिद्वार में गोकशी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गंगनहर क्षेत्र में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने आम के बाग में चल रही गोकशी की वारदात पर अचानक धावा बोल दिया। मौके से एक गाय को सुरक्षित बरामद करते हुए दो शातिर गौ तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया गया, जिनका आपराधिक इतिहास पहले से ही लंबा-चौड़ा है।
SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देशों पर जिले भर में अपराध, विशेषकर गोकशी जैसी संवेदनशील घटनाओं पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में गंगनहर पुलिस को लगातार क्षेत्र में गश्त, चेकिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर भ्रमणशील थी। तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि लाठरदेवा तिराहा स्थित आम के बाग में गोकशी की जा रही है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां से दो आरोपियों को एक गाय सहित गोकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ पकड़ लिया। बरामदगी के आधार पर थाना गंगनहर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए आरोपी…
1:- आस मोहम्मद पुत्र फुरकान, निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष
2:- सलमान पुत्र फुरकान, निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी….
1 अदद गाय
1 काली तिरपाल
2 अदद कपड़े की रस्सियाँ
1 अदद लकड़ी का गुटका
1 अदद कुल्हाड़ी
1 अदद चापड़
1 अदद छूरा
1 अदद नायलॉन की रस्सी
शातिरों का आपराधिक इतिहास….
आस मोहम्मद के विरुद्ध गोकशी, गुंडा एक्ट और संगीन धाराओं में पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। सलमान के खिलाफ गोकशी व निरोधात्मक कार्रवाई से जुड़े पूर्व में मुकदमे दर्ज है।
पुलिस टीम….
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
अ0उ0नि0 मनीष कवि
हे0का0 अशोक तिवारी
हो0गा0 महक सिंह



