हरिद्वार

“भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए मुनव्वर कुरैशी के नाम की उठी मांग..

देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा ने किया समर्थन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल तेज़ हो गई है। लंबे समय से भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता मुनव्वर कुरैशी के समर्थन में अब सामाजिक संगठनों की भी आवाज़ बुलंद होने लगी है। देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा ने भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया है कि कुरैशी को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए।पाहवा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संगठन और प्रदेश नेतृत्व को टैग करते हुए कहा कि मुनव्वर कुरैशी पिछले 20 वर्षों से भाजपा के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं। वे कर्मठ, ईमानदार और पार्टी की विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं, जिन्होंने अल्पसंख्यक समाज में भाजपा की मजबूत पकड़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे युवाओं और सच्चे कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहिए जो निष्ठा से संगठन को मजबूत करें, न कि उन लोगों को जो केवल नाम के लिए पदों पर बने रहते हैं। पाहवा ने कहा कि मुनव्वर कुरैशी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के समाजसेवा और संगठन दोनों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुनव्वर कुरैशी ने औपचारिक रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को सौंपा था। अब देवभूमि भैरव सेना जैसे संगठन का समर्थन मिलने से उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!