एसएमजेएन कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राएं, बरसों बाद मिले पुराने मित्र और गुरुजन..
विशेष उपलब्धियां पर पूर्व छात्र हुए सम्मानित, गीत संगीत के प्रस्तुतियों से बांधा समां, फिर मिलने के वादे के साथ ली विदाई..
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एसएमजेएन पीजी कॉलेज में रविवार शाम पूर्व छात्रों का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “मिलन की उमंग” 2.0 आयोजित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने कॉलेज के सुनहरे दिनों को याद किया और वर्षों बाद पुराने मित्रों से मुलाकात की। इस दौरान गुरुजनों से आशीर्वाद लिया और संस्थान के प्रति अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त किया।
————————————-
शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत….कार्यक्रम का शुभारंभ 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। पूर्व छात्र मेहताब आलम ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” गीत प्रस्तुत कर शहीदों को स्वरांजलि दी।
————————————-
पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित….इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व छात्रों को सार्थक ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। कॉलेज के पूर्व छात्र और देवभूमि मूकबधिर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए ट्राई साइकिल भेंट कर एक अनुकरणीय पहल की।
————————————-
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के विचार….कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र-छात्राएं किसी भी शैक्षिक संस्थान की आजीवन पूंजी होते हैं। दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों के योगदान से ही आगे बढ़ते हैं।
“उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सार्थक ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, महामंत्री अरविंद शर्मा एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डीन छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी, संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान सहित पूरी टीम को बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने पूर्व छात्रों के इस आत्मीय मिलन को सराहनीय बताते हुए कहा कि जो वृक्ष अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे सदैव हरे-भरे रहते हैं। इसी तरह, पूर्व छात्रों का अपने संस्थान से गहरा नाता बना रहना प्रेरणादायक है।
कॉलेज प्रबंधन समिति और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व छात्र और प्रबंध समिति मिलजुल कर कॉलेज को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष महंत रामानंद पुरी, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर पीएस चौहान और पूर्व छात्र राजीव त्यागी को भी श्रद्धांजलि दी गई।
————————————-
कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट और ट्रस्ट का योगदान…..कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पूर्व छात्र देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे रहे हैं।
सार्थक ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया। महामंत्री अरविंद शर्मा एडवोकेट ने अगले भव्य आयोजन के लिए पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया।
जबकि कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आर्थिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
————————————-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरी रंगत….कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जहां कॉलेज की संगीत शिक्षिका अमिता मल्होत्रा, शीना भटनागर, सुनील चौहान, मेहताब आलम, अंजली शर्मा, चारू, शैवी प्रधान, गौरव आदि ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिसने समां बांध दिया।
————————————-
पूर्व प्राचार्यों का सम्मान….इस अवसर पर पूर्व छात्र-छात्राओं और सार्थक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्यों डॉ. एके घिल्डियाल, डॉ. एसएस जायसवाल और डॉ. आरडी उपाध्याय का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।
————————————-
विशेष उपलब्धि प्राप्त पूर्व छात्रों का सम्मान…..कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख नाम वैध एमआर शर्मा, वैध दीपक कुमार, डॉ. जितेंद्र चंदेला, कोषाधिकारी सतेंद्र डबराल, एमसी पांडेय, एके जागता, वीपी चौहान, जल कुमार, ललित नैय्यर, सतीश त्यागी, प्रदीप अग्रवाल आदि शामिल रहे।
————————————-
विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति…..इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें धर्मेंद्र सिंह, गौरव बंसल, डॉ. एमके सोही, रीना भट्ट, विवेक मित्तल, मिंटू पंजवानी, सरदार रमणीक सिंह, विनीता चौहान, रजनी सिंघल,
सरोज शर्मा, वरुण बालियान, अमन गर्ग, पार्षद सुमित त्यागी, प्रियंका मैनी सहित सार्थक ट्रस्ट के नीरज गुप्ता एडवोकेट, राजीव शर्मा, डॉ. अजय पाठक, रमन सैनी एडवोकेट, आशीष मेहता, अतुल मगन, दिव्यांश शर्मा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन पूर्व छात्रों के पुनः मिलने के वादे और नई यादों के साथ हुआ, जिससे यह मिलन समारोह हर किसी के लिए यादगार बन गया।
कॉलेज के शिक्षक विनय थपलियाल, पूर्णिमा सुंदरियाल, यादवेंद्र, पद्मावती तनेजा, डॉक्टर सुषमा नयाल, रिंकल गोयल, ऋचा मनोचा, लता शर्मा, विनीत सक्सेना, हरीश शर्मा, मोना शर्मा, आशा शर्मा, रुचिता सक्सेना, पुनिता शर्मा, डॉक्टर पल्लवी राणा, मीनाक्षी शर्मा, विनीता चौहान ने विशेष सहयोग दिया।