अपराधहरिद्वार

“हरियाणा की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, पति-पत्नी समेत तीन पर मुकदमा..

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया बंधक, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के भी गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: हरियाणा की 20 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी गिरफ्त में लिया गया और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।पीड़िता की तहरीर पर कलियर पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ, उसकी पत्नी गुलफसा और जोगिंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।बताया गया है कि हरियाणा निवासी युवती को आरोपियों ने झांसे में लेकर अपने कब्जे में रखा। आरोप है कि इस दौरान उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने खुद को लंबे समय तक बंधक बनाए रखने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलियर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!