पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: haridwar में तीन तलाक, हलाला और दहेज उत्पीड़न के चर्चित मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
महिला उत्पीड़न, मारपीट और धार्मिक आड़ में प्रताड़ना के इस मामले ने क्षेत्र में खासा चर्चा बटोरी थी। जांच के दौरान हलाला और तीन तलाक से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आने पर पुलिस ने मुकदमे में UCC एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की। पुलिस के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला निवासी महिला की तहरीर पर
उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में मौ० दानिश, सईद, मौ० अरसद, परवेज, जावेद समेत परिवार की महिलाओं को नामजद किया गया था।
विवेचना के दौरान हलाला प्रकरण में देहरादून निवासी रहमान पुत्र वहीद का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने UCC एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसे भी मुकदमे में शामिल किया।
जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम विवाह अधिनियम और UCC एक्ट की संबंधित धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है।



