अपराधदेहरादून

“कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप..

जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, फेसबुक पर वीडियो और ऑडियो साझा कर महिलाओं से की घरेलू उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री ने पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में एक ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है। कैबिनेट मंत्री से जुड़े इस मामले ने प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।गुरुवार को दर्ज मुकदमे में भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने फेसबुक पर एक वीडियो और पति से जुड़ा ऑडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि ऑडियो सुनने के बाद उन्हें पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लेना पड़ा। उनके मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। इस घटनाक्रम के बाद रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रकरण में पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर भी नजर रहेगी।महिलाओं से बोलीं, घरेलू उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं……
मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने महिलाओं से घरेलू उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “महिला आम हो, महिला खास हो… घरेलू अत्याचार न सहना है, न सहना है, बल्कि उसे कहना है।”उन्होंने संदेश दिया कि महिलाओं को अपने साथ होने वाले अत्याचार को सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कैबिनेट मंत्री की ओर से पति के खिलाफ लगाए गए आरोपों और पुलिस में दर्ज मुकदमे के बाद यह मामला गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। अब प्रकरण में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!