हरिद्वार

“पिरान कलियर के नाजिम त्यागी का सियासी कद बढ़ा, जिला योजना समिति में निर्विरोध चयन..

निर्वाचन प्रमाण-पत्र मिलते ही समर्थकों में उत्साह, जगह-जगह बधाइयों का लगा तांता, फूल मालाओं से स्वागत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी के जिला योजना समिति के सदस्य पद पर निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा। इसके बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। पिरान कलियर के पीपल चौक पर भी समर्थकों ने नाजिम त्यागी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी ने जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। वर्ष 2026 के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा गया। प्रमाण-पत्र मिलने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया।पीपल चौक पर आयोजित स्वागत के दौरान चैयरमेन प्रतिनिधि सलीम, चौ. मुस्तफा त्यागी, कल्लू त्यागी, सलीम पीरजी, इस्तेखार प्रधान, रईस अहमद, गुलफाम साबरी, डॉ शहजाद, कासिम खान, राशिद अली, असद साबरी, मौसम अली, परवेज़ त्यागी, जावेद साबरी, मुमताज़ अली, सैय्यास मास्टर, इस्लाम सलामी समेत बड़ी संख्या में उनके चाहने वालो ने नाजिम त्यागी को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।नाजिम त्यागी के निर्विरोध निर्वाचन को उनके समर्थक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिला योजना समिति में उनकी भागीदारी से क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और जनसमस्याओं को उचित मंच पर रखने में मदद मिलेगी। निर्वाचन के बाद समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!