हरिद्वार

“हरिद्वार की नामी बेकरी पर जीएसटी का छापा, आईटीसी में 30 लाख की विसंगति..

रानीपुर मोड़ स्थित प्रतिष्ठान में स्टॉक और आईटीसी के आंकड़ों में मिला अंतर, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त, नोटिस जारी कर मांगा जवाब..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने बुधवार को हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित नामी बेकरी शॉप पर छापेमारी कर जीएसटी से संबंधित अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान के मौजूदा स्टॉक और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के आंकड़ों में करीब 30 लाख रुपये की विसंगतियां सामने आईं।

टीम ने जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फिलहाल आईटीसी का आकलन जारी है। जांच पूरी होने के बाद विसंगतियों की वास्तविक स्थिति और देय कर की राशि स्पष्ट हो सकेगी।बुधवार को आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन के निर्देश पर जीएसटी विभाग की टीम ने रानीपुर मोड़ स्थित बेकरी शॉप पर कार्रवाई की। इसके लिए विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने प्रतिष्ठान पहुंचकर खरीद-बिक्री से संबंधित बिलों, स्टॉक और आईटीसी के दावों का मिलान किया। इस दौरान अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने के साथ ही स्टॉक और आईटीसी के आंकड़ों में अंतर पाया गया।स्टॉक और आईटीसी के आंकड़ों में विसंगति……
उपायुक्त राज्य कर देहरादून सुरेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान प्रतिष्ठान के अभिलेखों का बारीकी से मिलान किया गया। शुरुआती जांच में करीब 30 लाख रुपये की विसंगतियां सामने आई हैं। इसके बाद जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए, ताकि उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आईटीसी के दावों की जांच की जा सके।नोटिस जारी, जांच के बाद तय होगी देयता…….
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रतिष्ठान की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों और जवाब की जांच के बाद आईटीसी का अंतिम आकलन किया जाएगा। जांच में यदि ऐसी आईटीसी का लाभ लिया जाना पाया जाता है, जिसका नियमानुसार उपयोग नहीं किया जा सकता, तो नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है। कार्रवाई में सहायक आयुक्त चंचल कुमार, राज्य कर अधिकारी असद अहमद समेत विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!