अपराधदेहरादून

10 किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा, अब तक सात गिरफ्तार..

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही दून पुलिस..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: अवैध गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली दून पुलिस ने अब तक गिरोह के 7 सदस्यों को करीब 20 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में 10 किलो गांजा सप्लाई करने की बात पुलिस को बताई थी, अब पुलिस ने गांजे की सप्लाई लेने वाले आरोपी को भी धरदबोचा है साथ ही उससे 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह के कड़े निर्देश पर देहरादून जनपद में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते थाना रायवाला पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

पुलिस टीम गिरोह के 7 सदस्यों को करीब 20 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना आमिर को 11 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। तस्कर आमिर ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह 10 किलो गांजा की डिलीवरी रिस्पना पुल के पास देकर आया है।

फाइल फोटो

इस सूचना पर पुलिस टीम ने तस्कर की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की और उसे मोथोरावाला पुल से 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर सौरभ पुत्र विजयनाथ निवासी सपेरा बस्ती मथुरा वाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने पुलिस को बताया कि ये गांजा उसने आमिर से लिया था जिसे वह देहरादून के विभिन्न क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। पुलिस तस्कर के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में जोगीवाला चौकी प्रभारी सतबीर सिंह भंडारी, कांस्टेबल विपिन सेमवाल, हेमवती बहुगुणा, प्रवीण भंडारी, आशीष राठी, ब्रजमोहन व एएनटीएफ देहरादून से कांस्टेबल मोहित राठी और मनोज शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!