राजनीतिहरिद्वार

“हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी में शादाब उर्फ आशु खान बने महासचिव, संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता शादाब उर्फ आशु खान को महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आशु खान को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि शादाब उर्फ आशु खान लंबे समय से कांग्रेस संगठन के समर्पित, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आशु खान संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।शादाब उर्फ आशु खान की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी रही है। उनके पिता इलियास खान वर्ष 2002 में कांग्रेस के टिकट पर बहादराबाद नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। पारिवारिक राजनीतिक विरासत के साथ-साथ आशु खान स्वयं भी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग की पिछली कार्यकारिणी में शादाब उर्फ आशु खान महासचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठन के भीतर उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से महानगर कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती के साथ सामना करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!