राजनीतिहरिद्वार

भाजपा की एक और लिस्ट जारी, रुड़की के रामपुर, पाडली गुर्जर समेत पांच नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा ने शनिवार को तीन नगर पालिका और दो नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें हरिद्वार के रुड़की से लगे रामपुर में परवेज आलम और पाडली गुर्जर से चांदनी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि जोशीमठ नगर पालिका से सुषमा डिमरी, विकासनगर नगर पालिका से पूजा चौहान और डीडीहाट से लोकेश सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सूत्र बताते हैं कि हरिद्वार नगर निगम और रुड़की नगर निगम समेत कई प्रमुख नगर निगमों में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो सकती है। हरिद्वार नगर निगम महापौर पद के लिए निवर्तमान पार्षद किरण जैसल का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। दरअसल किरण जैसल के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र भी दो बार सभासद रहे हैं। निकाय राजनीति में सक्रियता और अनुभव का लाभ उन्हें मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!