उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, अजय भट्ट ने बनाया रिकार्ड, टीएसआर ने वीरेंद्र को ढेढ़ लाख वोटों से हराया..
भाजपा में जीत के नायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस में कौन लेगा हार की जिम्मेदारी, हरदा या करण माहरा..??

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड में भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव की तरह शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों जीतकर हैट्रिक लगाई है।

विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने कोई सबक नहीं लिया और कई राज्यों में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल होने के बावजूद उत्तराखंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वह भी ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में कांग्रेस खुद को साबित करने में कामयाब रही।

उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सबसे बड़ी भूमिका रही है। लेकिन कांग्रेस में देखने वाली बात यह होगी कि इस हार की जिम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते करण माहरा लेंगे या टिकटों में अपनी चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।
—————————————-

लोकसभा चुनाव के वोटो की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि विजेताओं की घोषणा होनी अभी बाकी है। लेकिन आंकड़ों की बात करें तो हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटे वीरेंद्र रावत को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हरा दिया है।

त्रिवेंद्र रावत को कुल 6 लाख 37 हजार 287 वोट मिले हैं। जबकि वीरेंद्र रावत 4 लाख 80 हजार 857 वोट प्राप्त कर सके। त्रिवेंद्र और वीरेंद्र रावत के बीच जीत का मार्जिन 1 लाख 56 हजार 430 वोट है।

खानपुर सीट से विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार भी एक लाख के भीतर सिमट गए। उन्हें 88 हजार 793 वोट मिले। जबकि बसपा के जमील अहमद ने उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन करते हुए 41 हजार 960 वोट प्राप्त किए है।
—————————————-
अजय भट्ट की सबसे बड़ी जीत…..

अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा ने लगभग सवा दो लाख वोटो से प्रदीप टम्टा को पराजित किया है। इसी तरह गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल को लगभग डेढ़ लाख वोट से शिकायत दी है।

उत्तराखंड की पांचो सीटों पर सबसे बड़ी जीत नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की हुई है। उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3:15 लाख से भी ज्यादा वोटो से पटखनी दी है।

टिहरी गढ़वाल सीट से मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत सिंह 16 को ढाई लाख से भी अधिक मतों से हराया दिया है। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार 1 लाख 60 हजार वोट पाने में सफल रहे।