अपराधहरिद्वार

“लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जेल अधीक्षक को धमकी देने वाला तमंचे के साथ गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा, धमकी के पीछे ये थी पूरी कहानी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देना आरोपी को भारी पड़ गया। धमकी भरे और अभद्र मैसेज भेजकर दहशत पैदा करने वाले आरोपी को सिडकुल पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तमंचा लेकर लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा था।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मोबाइल फोन पर धमकी भरे एवं अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।एसओजी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट व थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद तमंचे के संबंध में मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही और जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे।पुलिस के मुताबिक बाद में आरोपी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से अपने पास मौजूद 315 बोर के तमंचे और कारतूस लेकर लुधियाना से हरिद्वार आया था। वह जेल की ओर जा रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ लिया गया।मामले में आरोपी की पत्नी शीला के विरुद्ध भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ देहरादून के रायवाला थाने में भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी का वर्ष 2015 का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।गिरफ्तार आरोपी….
हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा, निवासी बी-01/1081, सत्संग रोड, सिविल लाइन, भारत नगर चौक, लुधियाना, पंजाब। वर्तमान निवासी गली नंबर-6, आईडीपीएल, जनपद देहरादून।पुलिस टीम…
थाना सिडकुल: थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट), कांस्टेबल नरेंद्र चौहान, कांस्टेबल हरि सिंह। सीआईयू हरिद्वार: प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल मनोज रावत, कांस्टेबल हरवीर रावत, कांस्टेबल नरेंद्र और कांस्टेबल उमेश।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!