हरिद्वार

“आध्यात्मिक गुरु व कैबिनेट मंत्रीसतपाल महाराज के 75वें जन्मदिन पर देश भर से हरिद्वार पहुंचे हजारों अनुयायी..

महाराज बोले- गंगा नहीं सिखाती जात-पात और भेदभाव, भारतीय मनीषियों ने दुनिया को दिखाया मानवता और सेवा का मार्ग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मदिन के उपलक्ष्य में ऋषिकुल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। विशाल पंडाल में सतपाल महाराज के पहुंचते ही हजारों श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में संगीतमयी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार का देवभूमि उत्तराखंड में विशेष महत्व है। गंगा पूरे संसार को निर्मलता और पावनता का संदेश देती है। गंगा किसी के साथ जात-पात या भेदभाव नहीं करती। इसलिए गंगा से प्रेरणा लेते हुए सभी को भेदभाव भूलकर देश और संसार के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि अध्यात्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे चरित्र निर्माण होता है। भारतीय मनीषियों ने पूरी दुनिया को मानवता और सेवा का मार्ग दिखाया है। धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए भारत भूमि को शस्य श्यामला बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।सतपाल महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति देश-दुनिया को भारतीय परंपराओं का दर्शन करा रही है। गंगा की पवित्रता, निर्मलता और अविरलता लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं को हरिद्वार खींच लाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखंड की मान-मर्यादा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ये रहे मौजूद…..
कार्यक्रम में सतपाल महाराज की धर्मपत्नी अमृता रावत, पुत्र विभु महाराज, सुयश महाराज, पुत्रवधू आराध्या रावत, मोहिना कुमारी, रीवा राजघराने से पुष्पराज भूदेव, रागिनी सिंह, विधायक दिव्य राज सिंह, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!