अपराधहरिद्वार

“नशे की खेप लेकर घूम रहा था तौफीक, पुलिस की नजर पड़ते ही भागा; 566 प्रतिबंधित दवाओं के साथ दबोचा गया..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने पथरी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM नशीले कैप्सूल व गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम ऐथल में मेडिकल स्टोरों के आसपास चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि देखी तो एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में नशे के धंधे पर शिकंजा कसने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर लिंक रोड, गांव-कस्बों की ओर जाने वाली चकरोडों, हाईवे और अन्य संदिग्ध स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखते हुए चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक मेडिकल स्टोर के बाहर पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पूछताछ और चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं।बरामद नशीली दवाओं के संबंध में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन वह इनके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी तौफीक पुत्र अल्लादिया, निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के खिलाफ मु0अ0सं0 479/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के धंधे में संलिप्त लोगों में खलबली मची हुई है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर चेकिंग एवं निगरानी का अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, अपर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नारायण सिंह तथा कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!