
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: फोन पर डॉक्टर को गोली मारने की धमकी देकर साढ़े तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दबोच लिया। वारदात को अंजाम देने निकल चुके दोनों आरोपी बीएचईएल मटेरियल गेट के पास से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में रंगदारी और धमकी की इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि डॉक्टर और उनके परिवार को धमकाने वाले आरोपियों को हर हाल में जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए नामजद आरोपी आजाद गुर्जर की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात सेक्टर-1 स्थित बीएचईएल मटेरियल गेट के पास से दो आरोपियों — आजाद पुत्र महिपाल (32 वर्ष) और सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी (63 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कुंवाखेड़ा, थाना लक्सर — को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आजाद के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस, जबकि सुरेन्द्र के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि शराब के नशे में उन्होंने डॉक्टर को फोन कर तीन लाख पचास हजार रुपये की मांग की थी।
पैसे न देने पर धमकी दी कि उसे और उसके परिवार को गोली मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी….
आजाद पुत्र महिपाल, निवासी ग्राम कुंवाखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार (32 वर्ष)
सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी, निवासी ग्राम कुंवाखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार (63 वर्ष)
बरामदगी…..
एक देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
एक अवैध चाकू
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK08AG0783
पुलिस टीम……
शांति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र
अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
हे0का0 विमल नेगी
का0 पप्पूलाल
का0 नरेन्द्र राणा



