“रामानन्द इंस्टीट्यूट की शिक्षिका ने ऑल इंडिया कॉमर्स कांफ्रेंस में बढ़ाया देवभूमि का मान, सिल्वर मेडल से सम्मानित..
चेयरमैन श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज़ा, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, ज्वालापुर के मैनेजमेंट एंड कॉमर्स विभाग की शिक्षिका डॉ. ज्योति सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान और हरिद्वार का नाम रोशन किया है। बेंगलुरु में आयोजित 76वीं ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस में उन्हें बेस्ट बिजनेस एकेडमिक ऑफ द ईयर अवार्ड–2025 के अंतर्गत सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए 1500 से अधिक शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया और अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. ज्योति सिंह को यह सम्मान उनके शोध पत्र “डिजिटल मार्केटिंग एंड कंज्यूमर बिहेवियर टुवर्ड्स सस्टेनेबल व्हीकल्स” की उत्कृष्ट प्रस्तुति और शोध गुणवत्ता के लिए प्रदान किया गया। शोध में डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं के व्यवहार और पर्यावरण अनुकूल वाहनों के प्रति बढ़ती जागरूकता का गहन विश्लेषण किया गया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने डॉ. ज्योति सिंह को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया और कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, प्रिंसिपल सूरज राजपूत, प्रिंसिपल कुसुम लता सहित नवीन धीमन, शिल्पा, प्रियंका, श्वेता, निहारिका, सचिन विश्नोई, मनीषा, स्वप्निल, गरिमा, अश्वनी जगता आदि मौजूद रहे। सभी ने डॉ. ज्योति सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



